CSK vs MI: धोनी की चेन्नई ने मुंबई को दूसरी बार हराया, गेंदबाजों ने रखी नींव, फिर धोनी ने दिलाई जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

CSK ने आईपीएल 2023 के 49वें मैच में MI को हराया
चेन्नई की जीत के हीरो मथीशा पथिराना रहे, उन्होंने 3 विकेट लिए

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इस सीजन में ये चेन्नई की मुंबई पर दूसरी जीत है. इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में हुआ पहला मैच धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीता था. शनिवार को चेपॉक में हुए मुकाबले में सीएसके ने पहले गेंदबाजी की थी और मुंबई को 20 ओवर में 139 रन ही बनाने दिए. चेन्नई ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. अब CSK के 13 अंक हो गए हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. मुंबई को पहला झटका तुषार देशपांडे ने दिया. उन्होंने दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन को आउट किया. तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका दिया. उन्होंने अपने इस ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन और पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई. रोहित खाता भी नहीं खोल पाए. ये लगातार दूसरा मैच था, जब रोहित शून्य पर आउट हुए. रोहित 16वीं बार आईपीएल में डक पर आउट हुए. मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 34 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए.

नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव ने जरूर हाथ खोले और टीम को 139 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. वढेरा ने 51 गेंद में 64 गेंद रन की पारी खेली. चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने 2 और तुषार देशपांडे ने भी 2 विकेट लिए. सबसे अधिक 3 विकेट मथीशा पथिराना ने हासिल किए. चेन्नई ने पिछले तीन मैच में से 2 गंवाए थे और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था. ऐसे में चेन्नई के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी थी.

Tags: CSK vs MI, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें