
हाइलाइट्स
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा
हार्दिक की टीम को लीग में मिली सातवीं जीत
नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से रौंद दिया. गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के आगे राजस्थान की पूरी टीम महज 118 रन पर ढेर हो गई. राशिद खान और नूर अहमद की जोड़ी ने राजस्थान के बैटर का क्रीज पर टिकना मुश्किल कर दिया. राशिद खान ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट, जबकि नूर अहमद ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान के इन दोनों बॉलर्स का मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राशिद खान को नूर अहमद एक खास नाम से बुलाते हैं.
वीडियो में राशिद खान के साथ नूर अहमद बातचीत करते दिख रहे हैं. इस दौरान वह कहते हैं, मुझे यहां बहुत मजा आ रहा है. मैं इस स्तर पर खेलने के लिए बहुत आभारी हूं, आईपीएल एक बड़ा मंच है. खासकर जब मेरे पास राशिद खान हैं. वो मेरे गूगल खान हैं. नूर अहमद बताते हैं, मैं राशिद खान को गूगल खान इसलिए कहता हूं, क्योंकि उनके पास मेरे सभी सवालों के जवाब होते हैं.
From making the most out of the opportunity to play in IPL to executing bowling to perfection ????
On the mic with Spin Twins @rashidkhan_19 & Noor Ahmad post @gujarat_titans‘ resounding win in Jaipur ????????????????
Full Interview ???????? #TATAIPL | #RRvGT https://t.co/3MZm30VfjJ pic.twitter.com/mR9Cn0cKaQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Rashid khan
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 18:33 IST








