नई दिल्ली: तस्वीर में अपने भाई के साथ खड़ी इस बच्ची की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. आंखों में शरारत लिए बैठी ये क्यूट सी बच्ची आज अपने लुक से सभी के होश उड़ा देती हैं. इस सुंदरी की सुंदरता कोई आम सुंदरता नहीं है. बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस बनने के साथ-साथ यह हिंदी सिनेमा के बड़े खानदान की बहू भी हैं. लेकिन इस फोटो को देखकर इस एक्ट्रेस को पहचानना सौ प्रतिशत मुश्किल है. आपने इस बच्ची को पहचान क्या?
अक्सर सामने आनी वाली सेलेब्स की बचपन की तस्वीरों में आज एक ऐसी एक्ट्रेस की झलक हम आापको दिखा रहे हैं, जो आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. उनकी सुंदरता के चर्चे देश ही नहीं विदेशों में खूब होते हैं. फोटो में भाई के पास बैठी यह बच्ची आज इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. हाल ही में रिलीज हुई इस एक्ट्रेस की फिल्म इन दिनों ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. इंडस्ट्री के बड़े खानदान की ये एक्ट्रेस एक संस्कारी बहू हैं और इनक पति भी अभिनेता है. अगर अब आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये प्यारी सी बच्ची कौन हैं?
जब उठा सनी देओल के बड़े राज से पर्दा, अमृता सिंह के पैरों तले खिसक गई जमीन, टूट गया दिल
दरअसल, सोशल मीडिया पर भाई के साथ जिस बच्ची की फोटो वायरल हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन हैं. वायरल हो रही ये तस्वरी उन्हीं के बचपन की है. इस फोटो में वह भाई के साथ नजर आ रही हैं. साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने कभी नंदिनी तो कभी पारो बनकर अपने फैंस का दिल जीता.
ऐश्वर्या ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तमिल, बंगाली और हॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुकी हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में की हैं जिनके बाद आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल की जाती हैं. ऐश्वर्या अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ काफी बैलेंस करके चलती हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं. उनकी बेटी अराध्या बच्चन की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
बता दें ऐश्वर्या ने अब तक अपने करियर में देवदास, धूम और ऐ दिल है मुश्किल, हम दिल दे चुके सनम, जींस जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इन दिनों वह चियान विक्रम के साथ अपनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के दूसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aishwarya rai bachchan, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 17:58 IST








