…इससे खराब शॉट खेलकर आउट होते नहीं देखा, वीरेंद्र सहवाग ने लगाई ‘दिग्‍गज’ की क्‍लास? नाम कर बैठे शर्मनाक रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. चेन्‍नई के एमए चिदंब्रम स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस की महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने हालत खराब कर दी. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई. कप्‍तान रोहित शर्मा भी इस मैच में नहीं चले. ऐसे में अब हिटमैन की टीम पर हार का खतरा भी मंडरा रहा है. पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस की बैटिंग पर सवाल खड़े किए. उनका मानना है कि मुंबई के ज्‍यादातर खिलाड़ी खराब शॉट खेलकर आउट हुए.

मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन नेहल वढेरा ने बनाए. उन्‍होंने 51 गेंदों का सामना कर 64 रन बनाए. इस दौरान उनके बैट से आठ चौके और एक छक्‍का आया. मुंबई के लिए एकमात्र छक्‍का नेहल ने ही लगाया. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 और ट्रिस्‍टन स्‍टब ने 20 रन का योगदान दिया. अन्‍य कोई बैटर रन बनाने में योगदान नहीं दे पाए. स्‍वयं कप्‍तान रोहित शर्मा शून्‍य पर आउट हुए.

रोहित ने बताया शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद को जज करने से चूक गए. वो गलत गेंद पर लैप शॉट खेलने का प्रयास करने लगे. बल्‍ले का किनारा लेते हुए बॉल हवा में स्लिप के पास काफी ऊंची चली गई. बैकवर्ड प्‍वाइंट से आए फील्‍डर ने आसान कैच पकड़ रोहित को चलता किया. वो महज तीन गेंद खेलकर आउट हुए. आईपीएल इतिहास में यह 16वां मौका है जब रोहित शून्‍य पर आउट हुए. वो इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले बैटर बन गए हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने लगा दी क्‍लास

पारी खत्‍म होने के बाद वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और संजय मांजरेकर मुंबई की बैटिंग की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि इससे खराब शॉट खेलकर मैंने आजतक रोहित शर्मा को आउट होते नहीं देखा. यह उनके करियर का अबतक का सबसे खराब शॉट रहा. उन्‍होंने आगे कहा कि केवल रोहित ही नहीं कई अन्‍य बैटर भी खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma, Virender sehwag

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें