Chamoli News : स्वर्ग के रास्ते में पड़ती है हिंदुस्तान की अंतिम चाय की दुकान, सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं पर्यटक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनिया मिश्रा/चमोली : जरा सोचिए पहाड़ के नाम से आपके दिमाग में क्या आता है? चाय और मैगी ही न. वैसे तो देश के कोने कोने में चाय मिलती है लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको जिस चाय की दुकान के बारे में बताएंगे वो ‘हिंदुस्तान की अंतिम चाय की दुकान’ है. जहां सेल्फी लेने से पर्यटक रह ही नहीं पाते हैं.

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत चीन सीमा के नजदीक ‘हिंदुस्तान की अंतिम चाय की दुकान’ है जो बद्रीनाथ धाम से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर भारत के पहले गांव ‘माणा गांव’ में स्थित है. जहां बद्रीनाथ आने वाले सभी श्रद्धालु हिंदुस्तान की अंतिम चाय की दुकान पर चुस्की लिए बिना नहीं रह पाते हैं और साथ ही यहां आने वाले सैलानी दुकान के नाम से भी काफी रोमांचित होते हैं.

चाय और मैगी के साथ सेल्फी लेने से भी लोग नहीं रह पाते हैं इसलिए यह जगह सेल्फी प्वाइंट के नाम से भी देश भर में मशहूर है.स्थानीय सुनील काला बताते हैं कि यह दुकान 3,118 मीटर की ऊंचाई पर है. और आज से करीब 25 साल पहले दुकान के मालिक चंदर सिंह बडवाल ने खोली थी. और तब से यह हिंदुस्तान का आखिरी चाय स्टैंड बन गया है. और दुकान चीनी सीमा से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है.

धार्मिक महत्व के लिहाज से भी है स्थान महत्वपूर्ण
माणा गांव जिसका पुराना नाम मणिभद्रपुरम था इसी स्थान से होते हुए पांडव स्वर्ग की ओर गए थे. और जिसका प्रमाण भीम द्वारा उठाया पत्थर जिसे भीम पुल कहा जाता है उस पर आज भी भीम के हाथों के निशान साफ तौर पर देखे जाते हैं.और यहां की मुख्य सड़क पर पहले भारत का अंतिम गांव लिखा था लेकिन अब उसे भारत के पहले गांव के रूप मेंबदल दिया गया है.

सरकार ने ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए दिया टूरिज्म प्लेस का दर्जा
सरकार ने भी इस गांव की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए इसे टूरिज्म विलेज का दर्जा दिया था. इस दुकान पर एक बोर्ड लगा है, जिस पर हिंदी के साथ-साथ भारत की 10 भाषाओं में ‘हिंदुस्तान की आखिरी चाय की दुकान में आपका हार्दिक स्वागत है’ लिखा गया है.

कैसे पहुंचे?

बाय रोड माणा गांव पहुंचने के लिए आपको पहले बद्रीनाथ पहुंचना होगा और बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर की दूरी पर माणा गांव है जहां से गांव में प्रवेश करने और कुछ दूरी पैदल तय करने के बाद दुकान मिल जायेगी.
बाय एयर: निकटतम गौचर एयर पोर्ट
बाय ट्रेन: निकटतम ऋषिकेश

Tags: Chamoli News, Street Food, Tourist, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें