Dehradun News: नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिना आज़मी/देहरादून. नगर निगम देहरादून शहर को स्वच्छ बनाना चाहता है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देहरादून अच्छी रैंक हासिल कर सके. इसी बीच देहरादून नगर निगम अब देहरादून की कई जगहों से डस्टबिन हटा रहा है ताकि देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाया जा सके.अब आप सोच रहे होंगे कि नगर निगम खुद ही कूड़ेदान क्यों हटा रहा है? दरअसल, देहरादून में रहने वाले कई लोग आज भी कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालने के बजाय बाहर कहीं भी कूड़ा डाल देते हैं. डस्टबिन के बाहर भी लोग गन्दगी करके रखते हैं. इसलिए देहरादून नगर निगम देहरादून को डस्टबिन फ्री सिटी बनाने जा रहा है ताकि कूड़ा गाड़ी सीधे घर से कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन लेकर जाए जहां उस कूड़े का सही से निस्तारण हो सके.

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि देहरादून शहर के मुख्य मार्गो पर कुछ जगह को चिन्हित करके उन्हें बिन मुक्त किया जा चुका है और आगे भी नगर निगम देहरादून शहर को गार्बेज फ्री व डस्टबिन फ्री सिटी बनाने के लिए प्रयास कर रहा है. उन्होंने बताया कि अगले 2 माह तक नगर निगम यह कोशिश करेगा कि देहरादून शहर को बिन मुक्त किया जाए ताकि मानसून में लोगों को दिक्कत ना हो. उन्होंने बताया कि हमने डोर टू डोर कलेक्शन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है ताकि लोग अपने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार बने.

उन्होंने बताया कि जहां से कूड़ेदान हटाया गए हैं वहां निगरानी भी रखी जा रही है कि वहां दोबारा कुडाना फेंका जाए. इसी के साथ ही दुकानों, शॉपिंग कंपलेक्स संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कूड़ा गाड़ी में ही कूड़ा डाला जाए और अगर उनके आसपास गंदगी या कूड़ा नजर आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.

देहरादून के झंडा मोहल्ला के पार्षद अजय सिंघल ने बताया कि देहरादून नगर निगम जिस तरह से हम सब के साथ मिलकर स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून शहर को अव्वल लाने की रेस में लगा है तो हम भी अपने वार्ड में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं. मोहल्ला कमेटी के माध्यम से डोर तो डोर जाकर हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कूड़ा नाली आदि में ना डाल कर के कूड़ा गाड़ी में ही डालें.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 17:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें