Barmer News : भाई की याद में बहन ने बनाया 5 मंजिला वीरेंद्र धाम, दुबई की तर्ज पर 30 करोड़ से हुआ निर्माण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनमोहन सेजू/बाड़मेर. राज्य भर में चर्चा का विषय बन चुका बाड़मेर का वीरेंद्र धाम अपने नेक उद्देश्य के चलते अलग पहचान बना चुका है. वहीं इसके निर्माण के पीछे की कहानियां भी लोगों को प्रेरित कर रही है. अपने भाई की मौत के बाद उसकी याद में पिता द्वारा निशुल्क दी गई जमीन पर 30 करोड़ की लागत से वीरेंद्र धाम का निर्माण करवाने वाली राज्य के वन मंत्री हेमाराम चौधरी की बेटी एडवोकेट सुनीता चौधरी इसके लिए कई देशों की यात्रा पर गई थी.

एडवोकेट सुनीता चौधरी वीरेंद्र धाम की न केवल भव्यता बल्कि उसके कार्यो की गुणवत्ता और इसके लंबे जीवनकाल को लेकर अलग-अलग देशों की बिल्डरों से मिली . उन्होंने अपने दुबई प्रवास के दौरान यह महसूस किया कि राजस्थान के बाड़मेर और दुबई के वातावरण में एक समानता है और यहां की तकनीक और पद्दति से वीरेंद्र धाम का निर्माण किया जा सकता है. दुबई में बिल्डिंग निर्माण में मौसम और वातावरण का कितना ध्यान रखा जाता है और राजस्थान के बाड़मेर की ही तरह दुबई विकट मौसम वाले क्षेत्र में स्थित है जहां तापमान धूप और गर्मी के कारण बहुत ज्यादा ऊंचा होता है.

दुबई की तर्ज पर हुआ है निर्माण
दुबई में बिल्डिंग निर्माण में मौसम और वातावरण का ध्यान रखा जाता है. दुबई में बिल्डिंग निर्माण के लिए खास डिजाइन टीम होती है जो मौसम और वातावरण को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग की योजना तैयार करती है. इस टीम का मुख्य ध्यान बिल्डिंग की बेहतर वेंटिलेशन, थर्मल इंसुलेशन और उच्च गुणवत्ता के जनरल सिस्टम जैसी विषयों पर होता है. दुबई में बिल्डिंग निर्माण में मौसम और वातावरण का ध्यान रखने का मुख्य कारण यह है कि इससे बिल्डिंग की जीवनकाल का विस्तार होता है और इससे बिल्डिंग की बेहतर थर्मल इंसुलेशन, खराब मौसम से सुरक्षा और बेहतर वेंटिलेशन सुनिश्चित होती है. इससे बिल्डिंग की ऊर्जा दक्षता बढ़ती है और लोगों को आरामदायक और सुरक्षित महसूस होता है

30 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर के वीरेंद्र धाम का निर्माण दुबई की भव्य बिल्डिंगों की तर्ज पर हुआ है. एडवोकेट सुनीता चौधरी बताती है कि हमारा बाड़मेर दुबई से काफ़ी मिलता-जुलता है इसी वजह से दुबई के पीले कलर की डिजाइन से यह हॉस्टल को तैयार किया गया है.मैने सरदार वल्लभभाई पटेल इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया. इसके बाद अहमदाबाद की कम्पनी से टाई-अप कर इस हॉस्टल को तैयार किया गया है, इसमे करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आई है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें