OMG! कोरबा में ट्रक के केबिन पर गिर बड़ा पेड़…ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई, देखें Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूप पासवान/कोरबा. कोरबा के पसान क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. एसईसीएल की रानी अटारी खदान से कोयला लेकर गंतव्य की ओर जा रहे ट्रेलर पर एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया. हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना का सुखद पहलू यह रहा कि चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई. हादसे की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर कहा जा सकता है “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय”.

कोरबा के पसान क्षेत्र में में एक बड़ा दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गया. दरअसल, यहां एक कोयला लोड ट्रेलर पर भारी भरकम विशाल वृक्ष गिर गया. गनीमत रही कि ट्रेलर चालक को कुछ नहीं हुआ. ये पूरी घटना कोरबा के पसान क्षेत्र का है, जहां एक ट्रेलर चालक कोयला लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था. तभी एकाएक सड़क किनारे खड़ा विशालकाय वृक्ष ट्रेलर पर धराशाई हो गया.

हादसा देख सकते में आए लोग
ट्रेलर पर विशाल वृक्ष गिरने से चालक को कुछ नहीं हुआ, जबकि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रेलर के क्षतिग्रस्त केबिन और सुरक्षित चालक को देखकर तो यही कह सकते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय. दुर्घटना में जान बचने पर ड्राइवर की आंखें भर आई.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें