
वैशाली. इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास की है. बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजकर बीस मिनट पर तेज रफ्तार ट्रक और एक कार में सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी मिली है कि हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और समस्तीपुर के चिकनूर के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची कार में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया, जबकि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
हालांकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है लेकिन बलिगांव थानाध्यक्ष शुभ नारायण यादव ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क किनारे कर दिया गया है, ताकि यातायात बाधित ना हो सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Hajipur news, Road accident, Vaishali news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:24 IST








