
नितिन गोस्वामी/ चंदौली. उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक शादी में बवाल मच गया. सिंदूरदान से ठीक पहले नशे की हालत में दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी की सारा मामला बिगड़ गया. इससे नाराज वधू ने शादी करने से मना कर दिया. जिसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया. काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने में लाकर सुलह समझौता कराया, तब जाकर बाराती अपने घर जा सके.
दरअसल मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से एक बारात चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में गुरुवार की शाम को आई थी. गांव के लोगों ने बारातियों का जोरदार तरीके से स्वागत और सत्कार किया और विवाह के पहले की सारी रस्में निभाई. इस दौरान जब सिंदूर दान करने का मौका आया तो दूल्हा नशे की हालत में सिंदूर ही नहीं लगा पा रहा था. वह लड़की की मांग भरने की जगह चेहरे पर ही सिंदूर पोत दिया. हंगामा मचा तो बहानेबाजी कर मंडप से भाग निकला.
सिंदूर को दुल्हन के मुंह पर पोता
बताया जा रहा है की बारातियों को खाना खिलाने के बाद शादी की रस्म के लिए दूल्हा व अन्य रिश्तेदार शादी मंडप में पहुंचे. कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची. कुछ रस्मों के बाद पंडित ने जब सिंदूरदान करने की रस्म बताई. तो दूल्हा नशे में खुद पर काबू नहीं कर पाया और वह सिंदूर को दुल्हन के मुंह पर पोत हंगामा करने लगा. दुल्हन के रोकने पर उसने उस पर हाथ भी चला दिया.
शादी से किया इंकार
यह सब देख जब अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. दुल्हन मंडप से घर के अन्दर चली गई. इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया. स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बाराती भाग निकले. परिजनों ने दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया.
पुलिस ने कराया मामला शांत
खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया. 112 पर जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर गई. दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई. जिसके बाद शुक्रवार को थाने पर लंबे समय तक पंचायत चली. विवाह के आयोजन में खर्च हुए रुपयों की अदायगी करने व विवाह बंधन को कायम नहीं रखने पर दोनों पक्ष में सहमति बनी. दोनों पक्ष ने सुलह समझौता किया तब जाकर बाराती अपने घर लौट पाए. थाना प्रभारी चकर्घट्टा ने राजेश कुमार ने बताया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. विवाद की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी. लेकिन दोनों पक्ष आपसी बातचीत के आधार पर समझौता कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chandauli News, Wedding, Wedding Ceremony
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:17 IST








