VIDEO: शिल्पी राज- नवरत्न पांडेय का ‘नचनिया के दीवाना’ हुआ रिलीज, इस एक्ट्रेस की मुस्कान के दीवाने हुए दर्शक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Nachaniya Ke Deewana #Navratan Pandey #Shilpi Raj | #Chandani Mehta | Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी सिनेमा जगत में एक ही नाम की धूम मची हुई है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहता है और वो नाम कोई और नहीं बल्कि ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) का है. जिनकी आवाज के दीवाने आज बिहार और झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हैं, इनके गाए हुए सभी गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं. इसके साथ ही भोजपुरी सिंगर नवरत्न पांडेय भी अपनी गायकी और एक्टिंग से दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं. नवरत्न के गानों का भी दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है.

वहीं अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नवरत्न पांडेय और शिल्पी राज का नया भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया के दीवाना’ रिलीज किया गया है. इस गाने को नवरत्न पांडेय और चांदनी मेहता पर फिल्माया गया है. गाने में नवरत्न और चांदनी की जोड़ी दर्शकों को लुभाने के लिए कोशिश कर रही है लेकिन इसे ज्यादा व्यूज नहीं सके. गाने में नवरत्न पांडेय कहते हैं, ‘ससुर में गइल बाड़ू जब से…मिलता खबरिया न तब से…कितना रे बनेला बलमुआ कितना रे देर राखेला ध्यान…इस पर चांदनी बड़े ही गमगीन भाव से कहती है कि छोड़ तोहे आइनी अपने कायनी अपन हम नुकसान…ए दोनों नचनिया के पियवा दीवाना बड़े ए जान….’ वीडियो में चांदनी की कातिलाना अदाएं दर्शकों के दिलों पर छुरिया चला रही है और उसके ऊपर उनकी जानलेवा मुस्कान सभी को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है इन दोनों के डांस मूव भी कमाल के लग रहे हैं.
” isDesktop=”true” id=”6110111″ >

भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया के दीवाना’ को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर नवरत्न पांडेय ने साथ मिलकर गाया है. इसको चांदनी मेहता और नवरत्न पांडेय पर फिल्माया गया है. गाने के लिरिक्स सोनू सरगम (आरा) ने लिखे हैं. वही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है जबकि मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा ने किया है. गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया हैय इसका निर्देशन रवि पंडित, कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता, पोस्ट प्रोडक्शन वुडपेकर्स वी, एडिट दीपक पंडित, डीआई कलरिस्ट रोहित सिंह ने किया है.

Also Read: Akshara Singh ने कहा, ‘भोजपुरी में लड़कियों को सरेआम जलील करने को अपना गर्व मान रहे’, पवन सिंह का हुआ जिक्र

Tags: Bhojpuri, Shilpi Raj

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें