आखिरी समय में दोस्तों ने कैंसिल किया गोवा का प्लान, ऐसे लिया बदला, ट्रेन से लेकर बीच पर हुआ इंतकाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आप भारत में रहते हैं और दोस्तों के साथ गोवा का प्लान ना बनाया हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. हम में से ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं और उससे भी ज्यादा लोग इस प्लान को लास्ट मोमेंट पर कैंसिल कर देते हैं. शुरुआत में इस प्लान में कई लोग शामिल होते हैं. व्हाट्सअप पर ग्रुप भी बन जाता है. डेट्स फाइनल हो जाते हैं और लगभग सारी तैयारी कर ली जाती है. लेकिन लास्ट मोमेंट पर घरवाले मना कर देते हैं या ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती.

ऐसे ही लास्ट मोमेंट पर गोवा का प्लान करने वाले दोस्तों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो दोस्तों को उसके बाकी फ्रेंड्स ने गोवा के ट्रिप के लिए डिच कर दिया. लेकिन इस धोखेबाजी के बाद दोनों दोस्तों ने अपनी ट्रिप कैंसिल नहीं की. उन्होंने गोवा जाकर जमकर एन्जॉय किया. लेकिन साथ ही इस प्लान को कैंसिल करने वाले अपने दोस्तों को सबक भी सिखाया. सबक सिखाने का उनका तरीका इतना मजेदार था कि ये वायरल हो गया.

साथ ले गए तस्वीर
इन दोस्तों ने अपनी इस ट्रिप पर प्लान कैंसिल करने वाले दोस्तों की तस्वीर से काम चलाया. वीडियो की शुरुआत ट्रेन से हुई, जिसमें इन दोस्तों ने उनकी रिजर्व सीट पर उनकी तस्वीर रख दी थी. दोस्तों ने इन फ्रेंड्स की तस्वीर को उठाकर गोवा जा बात कही. इसके बाद होटल से लेकर लेकर बीच तक पर इन दोस्तों ने प्लान कैंसिल करने वाले फ्रेंड्स की तस्वीर के साथ मोमेंट स्पेंड किया. इस मजेदार वीडियो ने देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लिया. कई लोगों ने इस वीडियो से खुद को रिलेट किया.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें