Satna News: सतना में एक ट्रस्ट की सराहनीय पहल, बुजुर्गों को करा रहे फ्री में भरपेट भोजन 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रदीप कश्यप/सतना: एक ओर जहां लोग बुजुर्गों की सेवा को बोझ मानते हैं, वहीं दूसरी ओर सतना के एक व्यापारी ने बुजुर्गों की सेवा के लिए अनोखी पहल की है. व्यापारी महेश आलयानी ने बुजुर्गों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक टिफिन सेवा सुविधा की शुरुआत की है, जिसका नाम सृजन ट्रस्ट रखा गया है. इस ट्रस्ट के माध्यम से वह बुजुर्गों को टिफिन में भरपेट भोजन उपलब्ध कराते हैं.

संस्था की शुरुआत महेश आलयनी ने नवंबर 2021 में की थी. टिफिन के खाने में सीमित मात्रा में तेल मसाले का उपयोग किया जाता है. सृजन ट्रस्ट टिफिन सुविधा शहर के भरहुत नगर में संचालित की जा रही है. इस सुविधा में शुरुआती दौर में करीब 16 बुजुर्गों को भरपेट भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन वर्तमान समय में 60 बुजुर्गों तक टिफिन के माध्यम से शुद्ध एवं गर्म भोजन घर तक पहुंचता है.

टिफिन घर पहुंचाने के लिए देने होते हैं 20 रुपये
संस्था बुजुर्गों से मात्र 20 रुपये शुल्क लेती है, जो टिफिन पहुंचाने वाले सर्वेंट को दिया जाता है. इसके अलावा बुजुर्गों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. अगर बुजुर्ग सेंटर पर आकर भोजन ले जाते हैं तो उन्हें निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है. सृजन ट्रस्ट के पास जब भी किसी बुजुर्ग को खाने की जानकारी मिलती है, तो उससे मिलकर उन्हें भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इसके लिए सृजन ट्रस्ट के द्वारा बुजुर्गों को भोजन के लिए मोबाइल नंबर 9300615100 भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे की बुजुर्ग इस सुविधा का लाभ फोन करके ले सकते हैं.

हाइजेनिक फूड प्राथमिकता
बुजुर्ग डॉ. एस आर कनस्कर बताते हैं कि उन्हें शुद्ध और अच्छा भोजन समय से उपलब्ध हो जाता है, जिसमें तेल मसाला की मात्रा भी सीमित रहती है. यह हाइजेनिक भी रहता है और हर दिन अलग-अलग मेनू के हिसाब से उन्हें भोजन उपलब्ध होता है. भोजन उनके निवास तक पहुंचाया जाता है. सृजन ट्रस्ट की यह एक बहुत अच्छी सुविधा है, जिससे हम जैसे बुजुर्गों को समय से अच्छा और गर्म भोजन उपलब्ध हो जाता है.

सबको करनी चाहिए समाज सेवा
इस बारे में महेश आलयनी बताते हैं कि वह एक बार वृद्धश्रम गए थे, जहां से उन्होंने बुजुर्गों की सेवा करने के लिए ठानी और फिर उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से टिफिन सुविधा की शुरुआत कर दी. इस संस्था में महेश आलयनी सहित चार फाउंडर मेंबर हैं, जिसमें डॉक्टर मनीषा सोनी, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. राजीव कनस्कर हैं. डॉ. महेश की मानें तो हर व्यक्ति को समाज सेवा करनी चाहिए. जरूरी नहीं कि वह बुजुर्गों की सेवा हो, जिसमें आपका मन लगे आप उस कार्य को जरूर करें.

Tags: Mp news, Satna news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें