Government Portal: एक ही वेबसाइट से हो जाएंगे 13,000 से ज्यादा काम, नहीं लगाने होंगे किसी दफ्तर के चक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यहां पर आप 13,350 सर्विसेज का लाभ ले सकते हैं.
आपको आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक करवाना हो.
या अपना टैक्स पता करना हो या फिर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना हो.

नई दिल्ली. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिर कई वेबसाइट लॉन्च की है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने कामों को निपटा सकते हैं. लेकिन कई बार हमें इन सभी वेबसाइट के बारे में पता नहीं होता है. जिसके कारण मजबूरन ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते ही हैं. दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है और ना ही वो अपने जरूरी सरकारी काम करवा पाते हैं जिनमें सरकारी दस्तावेज बनवाना भी शामिल है.

ऐसे में सरकार ने योजनाओं और सरकारी कामों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन तरीका भी निकाला है जिसके जरिए सरकारी काम करवाए जा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी सरकारी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से 13000 से ज्यादा काम घर बैठे निपटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Railway Knowledge : भारत का एक ऐसा पुल, जिसपर एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन, वीडियो देख नहीं होगा आखों पर यकीन

मिलेंगी 13000 से ज्यादा सर्विसेस
आपको बता दें कि जिस पोर्टल के बारे में हम आज आपको बता रहे हैं उसका नाम services.india.gov.in है. यहां पर कोई भी नागरिक 13,350 सर्विसेज का लाभ ले सकता है. आपको आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक करवाना हो, सरकारी नीलामी में भाग लेना हो, अपना टैक्स पता करना हो या फिर आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना हो, इस वेबसाइट पर आने के बाद आपके सब काम फटाफट हो जाएंगे और इसके लिए आपको किसी ही सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है.

जानें क्या-क्या सुविधा हैंं अवेलेबल
आपको बता दें कि इस सरकारी पोर्टल पर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस की 121 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस की 100 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की 72 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशन की 60 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की 46 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटी अफेयर्स की 39 सर्विसेज, मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की 38 सर्विसेज जैसी तमाम सेवाएं मौजूद हैं जिनमें से आप अपनी पसंदीदा सेवा चुनकर उसका लाभ ले सकते हैं.

इस तरह जाएं वेबसाइट पर
अगर आपको कोई भी काम है तो सबसे पहले services.india.gov.in लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद राइट साइड ऑल कैटेगरी पर क्लिक करें. अब आपको जो भी सर्विसेस लेना है जैसे मान लीजिए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है तो वीजा एंड पासपोर्ट पर क्लिक करें. यहां पर अप्लाई ऑनलाइन पासपोर्ट पर क्लिक करें. क्लिक करते ही आप पासपोर्ट सेवा के पोर्टल पर पहुंच जाएंगे. अब पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर दें.

Tags: EPFO website, Sarkari Yojana, Tax Website

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें