
शिखा श्रेया/रांची.बारिश का मौसम आने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं.जिसको लेकर नगर निगम अपनी तैयारी जोर-शोर से कर रहा है.मॉनसून में झारखंड की राजधानी रांची के सड़कों पर नालों का गंदा पानी बहना आम बात है.जगह-जगह सड़कों पर गंदे पानी का जमाव होता है . जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है.जिसको देखते हुए नगर आयुक्त ने राजधानी के नालों को दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया है.
इस सिलसिले में बैठकों का दौर जारी है.इस दौरान नगर आयुक्त ने सफाई से लेकर नालियों को दुरुस्त करने का आदेश दिया है कि खतरनाक नालों को बरसात से पहले सही कर ले क्योंकि इसके बाद इंस्पेक्शन किया जाएगा और कहीं भी खतरनाक नाले खुले मिलेंगे तो संबंधित सुपरवाइजर पर एक्शन लिया जाएगा.
पूर्व की घटनाओं से लिया सबक
बताते चलें कि राजधानी में मॉनसून के दौरान पूर्व में कई हादसे हुए हैं. जिसमें छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवक और बुजुर्ग शहर के नालों में बह गए थे.जिसमें ज्यादातर की मौत भी हो गई थी. ये ऐसे नाले थे जो खुले हुए थे. इसके बाद से नगर निगम अलर्ट मोड में है.पूर्व की घटनाओं से सीख लेते हुए सभी खतरनाक नाला को ढकने का नगर आयुक्त ने दिशा निर्देश दिया है.
रांची शहर की सफाई का मास्टर प्लान तैयार
नगर आयुक्त ने अपनी बैठक में शहर और नालों की सफाई के लिए मास्टर प्लान भी बनाया है. जिसके तहत पूरे शहर से कचरे का रेगुलर उठाओ होगा.अगर किसी के घर या दुकान के बाहर कचरा है, तो उसकी सूचना निगम को दिया जाए.जिससे कि उनपर कार्रवाई की जाएगी.वहीं पूरे शहर की नालियां मॉनसून से पहले एक बार साफ कर लिया जाएगा .इसके बाद मानसून के समय रूटीन अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी.जिससे कि शहर में जल जमाव की समस्या न हो.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 12:30 IST








