खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल रैली को डीएम ने डायट मैदान से किया रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2022 मशाल रैली को डायट मैदान से रवाना किया, यह मशाल रैली डायट मैदान से प्रारम्भ होकर मंझनपुर चौराहा से ओसा होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकाली गई।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2022 के आयोजन का वृहद प्रचार-प्रसार के लिए मशाल रैली का आयोजन 05 मई से 24 मई 2023 तक किया जा रहा है, जिसका आरम्भ 05 मई को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान,लखनऊ से सीएम योगी के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना किया गया। यह मशाल जनपद फतेहपुर होते हुए 05 मई, 2023 को रात्रि 9.00 बजे कौशाम्बी पहुंची।

शनिवार 06 मई  को प्रातः 07 बजे डीएम सुजीत कुमार ने इस रैली को रवाना किया,यह रैली डायट मैदान से प्रारम्भ होकर मंझनपुर चौराहा से ओसा होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी मे समाप्त हुई तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मशाल का आयोजन डॉ0 अरुण केशरवानी द्वारा करवाया गया इनके साथ जिले के तमाम लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट

मो0 फ़ैज़

मँझनपुर

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें