Rajouri Encounter: हिमाचल के 2 फौजी जवान प्रमोद नेगी और अरविंद कुमार शहीद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतीश शर्मा/बिचित्र शर्मा

शिलाई/पालमपुर. जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के दो फौजी जवान शहीद हो गए हैं. सिरमौर के शिलाई के प्रमोद नेगी और कांगड़ा के पालमपुर के अरविंद कुमार ने आतंकियों से मुठभेड़ में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. इस हमले में कुल पांच जवान शहीद हुए हैं, जबकि अब भी इलाके में एनकाउंटर जारी है.

जानकारी के अनुसार, शहीद अरविंद कुमार पैराट्रूपर है और पालमपुर के सुलह विधानसभा क्षेत्र के मरूंह गांव से था. फिलहाल, जिला प्रशासन को मिल्ट्री कमांड हैडक्वार्टर से उनकी शहादत की खबर मिली है. जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने घटना की पुष्टि है. दोनों ही शहीदों के पार्थिव शरीर शनिवार को घर पहुंचने की उम्मीद है.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

शहीद अरविंद कुमार 32 साल के थे. उनके परिवार में माता पिता के अलावा, पत्नी और दो बेटियां हैं. वह 2012 में सेना में भर्ती हुए थे. अरविंद कुमार की शादी को पांच साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं. उनका एक बड़ा भाई और एक बहन भी है.

सिरमौर का जवान भी हुआ शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़ में सिरमौर जिला का जवान भी शहीद हो गया. शिलाई गाँव के रहने वाले 23 वर्षीय सेना जवान प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं. प्रमोद नेगी साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे. उनका छोटा भाई भी सेना में है. शहीद होने से चंद घंटे पहले प्रमोद की माता-पिता से बात हुई थी. सिरमौर का वीर सपूत प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आया था. बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर लौटना था. घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी. लेकिन उससे पहले ही वह शहीद हो गए.

सीएम सुक्खू ने जताया शोक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत मरहूँ के गांव सूरी के जवान अरविंद कुमार के शहीद होने की ख़बर अत्यंत दुखद है. देश की सीमा पर बलिदान देने वाले इस वीर सपूत का देश सदा ऋणी रहेगा. मैं ईश्वर से दिवंगत वीरात्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.  इसके अलावा, सिरमौर के जवान प्रमोद नेगी भी इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं. भगवान शहीदों की  आत्मा को शांति प्रदान करें व घायलों को जल्दी स्वस्थ करे.

Tags: Indian Army news, Jammu and kashmir, Kashmir Terror activity, Shimla News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें