Karnataka Election 2023 LIVE: कर्नाटक में BJP-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आज PM मोदी का मेगा रोड शो, सोनिया गांधी भी करेंगी रैली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकने का काम शुरू कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10 बजे एक मेगा रोड शो करेंगे. इस रोड शो में 10 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी होने की उम्मीद है. साथ ही ये रोड शो 18 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा. इससे पहले कर्नाटक के तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति की गुलाम होती जा रही है. कांग्रेस कभी भी कर्नाटक के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकती. कांग्रेस कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती है.

पीएम मोदी के मेगा अभियान का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी रविवार 7 मई को एक रोड शो करेंगे. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को कर्नाटक के हुबली में राहुल गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 10-15 रैलियों, जनसंपर्क और रोड शो अभियानों में भी हिस्सा लेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया भी 28 सार्वजनिक रैलियों का नेतृत्व करेंगे और डीके शिवकुमार 19 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

वहीं जद (एस) ने भी राज्य में चुनाव अभियान तेज कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी राज्य भर में 50 से 60 कार्यक्रमों में नजर आएंगे. कुमारस्वामी, जो अभी तक अपने चन्नापेटना और रामनगर नहीं गए हैं, जहां से उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है, अब वे मेगा कार्यक्रम आयोजित करके इसकी भरपाई करेंगे.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें