विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल, राशिद खान ने की शमी की बराबरी, ऑरेंज- पर्पल कैप की रेस हुई दिलचस्प

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप की रेस में विराट को पीछे छोड़ा
राशिद खान ने मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली है
गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के नजदीक पहुंचा

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 48वां मुकाबला मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (RR vs GT) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 37 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिए. गुजरात के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 36 रन की अपनी पारी में विराट कोहली (Virat Kohli) को ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में पीछे छोड़ दिया है जबकि अनुभवी लेग स्पिनर राशिद (Rashid Khan) खान ने 3 शिकार कर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बराबरी कर ली है. विराट चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं.

शुभमन गिल ने 375 रन बनाए हैं
शुभमन गिल ने इस आईपीएल में 10 मैचों में अभी तक 375 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है. वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि 9 मैचों में 364 रन के साथ विराट पांचवें नंबर पर लुढ़क गए हैं. इस लिस्ट में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी 9 मैचों में 466 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल 10 मैचों में 442 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर डेवोन कॉनवे 10 मैचों में 414 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें:चेतेश्वर पुजारा बने 19 हजारी… सचिन के खास क्लब में ली एंट्री, अंग्रेजों के घर में दिखाई बल्ले की धमक 

अदब से स्वागत है… लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रिपल सेंचुरियन को किया टीम में शामिल, केएल राहुल की करेगा भरपाई

शमी और राशिद के 18-18 विकेट हैं
गुजरात टाइटंस के अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी और लेग स्पिनर राशिद खान के एक समान 18-18 विकेट हैं . बेहतर इकॉनोमी की वजह से मोहम्मद शमी पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि राशिद खान दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सीएसके के गेंदबाज तुषार देशपांडे का नंबर है. तुषार ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं जबकि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम इतने ही मैचों में 16 और मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला के 9 मैचों में 15 विकेट हैं.

गुजरात टाइटंस 14 अंक लेकर पहले नंबर पर
गुजरात टाइटंस ने 10 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर कब्जा किया हुआ है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक लेकर दूसरे वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स 10 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है. राजस्थान के 10 मैचों में 10 अंक हैं और वह चौथे नंबर पर काबिज है.

Tags: IPL 2023, Mohammed Shami, Rashid khan, Shubman gill, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें