आपसे दूरी बनाने लगे हैं लोग, कहीं 4 गलत आदतें तो नहीं बन रहीं वजह, वक्त रहते कर लें सुधार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दूसरों की चुगली और बुराई करने की आदत आपको अपनों से दूर कर सकती है.
किसी की कमियां निकालने की आदत न डालें और अपनी सोच को पॉजिटिव रखें.

Relationship Tips: कई बार सब कुछ नॉर्मल होने के बावजूद अनजाने में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से आपके और आपके अपनों के बीच दूरियां आने लगती हैं. खास बात ये है कि आप ये समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. कई बार ऐसा आपकी आदतों के चलते भी हो सकता है. जिन पर ध्यान देकर आप अपने करीबियों से रिश्तों को बेहतर बनाये रह सकते हैं.

डबल स्टैंडर्ड रखने से बचें- बहुत लोग फैमली मेम्बर्स और फ्रेंड्स के बीच मौजूद होने पर सही-गलत और अच्छे-बुरे की सीख खूब देते हैं. लेकिन दूसरों के साथ गलत व्यवहार करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. ऐसे में आपका ये व्यवहार लोगों को आपसे दूर करने का काम कर सकता है. इसलिए डबल स्टैंडर्ड रखने से बचें साथ ही सभी की रिस्पेक्ट करना न भूलें.

ये भी पढ़ें: घर पर आए हैं मेहमान, 7 आसान रिलेशनशिप टिप्स करें फॉलो, मिनटों में होगी अच्छे-बुरे की पहचान

कमियां न निकालें- ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसमें किसी भी तरह की कोई कमी न हो. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी कमियों पर गौर न करके अक्सर दूसरों में कमियां तलाशते हैं. जो कि आपकी निगेटिव सोच को दर्शाता है. इसलिए किसी की कमियां निकालने की आदत न डालें और लोगों के प्रति अपनी सोच को पॉजिटिव रखें. इतना ही नहीं किसी से बात करते टाइम गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें.

पीठ पीछे चुगली करने से बचें- दूसरों की चुगली और पीठ पीछे बुराई करने की बुरी आदत आपको अपनों से दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है. कई लोगों को आदत होती है सामने तो किसी की तारीफ खूब करते हैं. लेकिन उनके पीठ पीछे बुराई और चुगली करने से भी परहेज नहीं करते हैं. ऐसे में लोगों को आपकी ये आदत बुरी लग सकती है और लोग आपसे दूरी बना कर रहना पसंद करते हैं. इसलिए अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश जरूर करें.

ये भी पढ़ें: क्या है Unconditional Love? आपका रिश्‍ता शर्तों पर टिका है या प्‍यार पर, 3 लक्षणों से पहचानें

कम्पेयर करने की आदत छोड़ें- बहुत लोग कई बार किसी एक की तुलना दूसरे से करने लगते हैं. लेकिन आपकी ये आदत आपके अपनों को हर्ट कर सकती है. अनजाने में आपसे ऐसा कई बार हो जाता है और लोग धीरे-धीरे आपसे दूरी बनाने लगते हैं. इसलिए फैमली या दोस्तों की तुलना किसी से भी करने से बचें और सबसे अच्छा व्यवहार करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें