तोते ने की साथी तोते को वीडियो कॉल! देर तक हुई लंबी बातें, फोन काटने को नहीं हुए तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिस तरह इंसानों को एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करना पसंद है, उसी तरह तोतों को भी एक दूसरे से वीडियो कॉल पर बातें पसंद होती है! ये हम अपने मन से नहीं बोल रहे हैं, बल्कि एक रिसर्च के आधार पर बोल रहे हैं जो हाल ही में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है. इस रिसर्च के तहत वैज्ञानिकों ने तोतों को वीडियो कॉल (Parrot video call) करना सिखा दिया. उसके बाद उनकी प्रतिक्रिया देखकर वैज्ञानिकों के भी होश उड़ गए.

ऑडी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस रिसर्च में 18 तोतों को अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से चुना गया और पक्षियों को टच स्क्रीन (Parrots learn to operate touch screen phone) चलाना सिखाया गया. उन्हें ऐसा करने के लिए कुछ-कुछ ट्रीट दी जा रही थी जिसके जरिए वो फोन के इंटरफेस को धीरे-धीरे समझ गए. इसके बाद उन्होंने पक्षियों को वीडियो कॉल करना सिखाया और दूसरे तोतों से बात करवाई. साथ ही एक घंटी भी तोतों के पास रख दी जिसके बजाने का अर्थ था वीडियो कॉल लगवाना. वैज्ञानिकों ने तोतों को इतनी छूट दी कि पहले वो तय करें कि उन्हें कॉल लगानी है या नहीं, इसी कारण से घंटी पास रखी गई. फिर घंटी लगातार बजती रही.

वीडियो कॉल करवाना सीखे तोते
तोतों को ये समझ आ गया ता कि वो ना ही शीशा देख रहे हैं और ना ही किसी तोते का वीडियो देख रहे हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा लग चुका था कि उनके सामने एक लाइव तोता है जो हिल रहा है, सांस ले रहा है. वो एक दूसरे से बातें करने के बहुत इच्छुक थे. इस वजह से तोते के मालिकों को हिदायत दी गई कि वो सिर्फ 5 मिनट तक ही स्क्रीन देख सकते हैं. इसके अलावा मालिकों को जैसे ही तोते के अंदर गुस्सा या डर दिखे तो कॉल काट देने के लिए भी कहा गया.

तोतों ने देर तक की एक दूसरे से बात
3 तोतों को कॉल करने में कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखा जबकि 15 तोते खूब बातें करते दिखे. तोतों ने पहले तो कॉल लगवाने के लिए संपर्क करना सीखा, फिर वो फोन से हटने को ही नहीं तैयार थे. आखिरी सेकेंड तक वो स्क्रीन में घुसे हुए थे. वीडियो कॉल पर वो एक दूसरे की आवाजों की नकल उतार रहे थे, उल्टा हो जा रहे थे, गर्दन घुमा रहे थे. Dr. Ilyena Hirskyj-Douglas ने द गार्जियन से कहा कि कई तोते तो अपने खिलौने भी सामने वाले तोतों को दिखाना चाहते थे. इसके अलावा उन तोतों को अन्य की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसपर खुद से क्लिक कर वो अपने मनपसंद तोतों को बात करने के लिए चुनते थे. वैज्ञानिकों का कहना है कि तोते अक्सर घरों में अकेले रहते हैं, इसलिए वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से कॉल पर बात करवाने से उनका अकेलापन दूर हो सकता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें