6 मई 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को मित्रों का साथ मिलेगा, सिंह, कन्या राशि वालों के भाग्यवृद्धि के संकेत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 06 May 2023)

हताशा से आप थोड़े चिंतित रहेंगे. इस कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है. दोपहर के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे. मित्रों का साथ मिलेगा. शारीरिक ताजगी का अनुभव होगा. आज किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करेंगे.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 06 May 2023)

आज व्यापार या नौकरी के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है. विदेश से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. नए काम के लिए अच्छा समय है. किसी लाभदायक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं. दोपहर के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे. मानसिक हताशा का अनुभव होगा. शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 06 May 2023)

आज आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी. कोई नया काम शुरू ना करें. ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा. परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे. दोपहर के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा. भाई-बंधु के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. भाग्यवृद्धि के संकेत हैं.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें