विंदु दारा सिंह ने ‘करण’ से किया था डेब्यू, सलमान खान संग भी किया काम, पिता की तरह हनुमान बन बनाई पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली- विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना- माना नाम हैं. अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए पहले टीवी और फिर फिल्मों की दुनिया में पहचान बनाई. हालांकि, सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद वह अपने पिता की तरह शोहरत के मुकाम पर नहीं पहुंच पाए. ‘बिग बॉस 3’ के विजेता विंदु दारा सिंह का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है. आज इस एक्टर के 59वां बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

 विंदु दारा सिंह ने साल 1994 में फिल्म ‘करण’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. हिंदी फिल्म से करियर की शुरुआत करने के बाद एक्टर ने पंजाबी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई. 1996 में विंदु दारा सिंह ने पंजाबी फिल्म ‘रब दिया राखां’ में काम किया था. इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता और एक्टर दारा सिंह ने ही किया था. अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही ये एक्टर सलमान खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर चुके हैं.  

कई फिल्मों में किया काम-
फिल्मों के साथ ही वह सीरियल्स में भी काम करते रहे. इस एक्टर को उनके पिता की तरह ही असल पहचान ‘हनुमान’ बनकर मिली. ये एक्टर ‘जय वीर हुनमान’ में हनुमान के किरदार में नजर आए थे. वह ‘पार्टनर’, ‘गर्व’ , ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

तब्बू की बहन पर आया था दिल-
‘बिग बॉस 3’ फेम ये एक्टर किसी न किसी वजह से खबरों में बने ही रहते थे. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. विंदु ने साल 1996 में अपनी खास दोस्त तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज से शादी कर ली थी. इस कपल की मुलाकात डांस क्लास में हुई थी. हालांकि, उनकी शादी कुछ खास नहीं चल पाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह इस शादी से बिलकुल भी खुश नहीं थीं और 2003 में उन्होंने तलाक ले लिया था.

 दो बच्चों के हैं पिता-
फराह नाज से तलाक लेने के बाद विंदु ने रशियन मॉडल डिनो उमारोवा से दूसरी शादी कर ली थी. इस एक्टर की पहली शादी से उनका एक बेटा और दूसरी शादी से एक बेटी है. लंबे वक्त से ये एक्टर लाइमलाइट से दूर हैं.

Tags: Tabu, Vindu Dara Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें