
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 06 May 2023)
आज का दिन मैरिड कपल के लिए आनंदमयी रहेगा. परिजनों के साथ खुशी का वातावरण बना रहेगा. व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं. व्यवसाय में अनुकूल समय है. नौकरी में साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. दोपहर के बाद मित्रों से भेंट होगी. किसी पर्यटन पर जाने की संभावना बनेगी. आय में वृद्धि के योग हैं. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 06 May 2023)
आज के दिन बौद्धिक काम, नए सृजन और साहित्यिक गतिविधि में आप उलझे रहेंगे. नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है. व्यापार में लाभ का अवसर मिलेगा. थोड़ा संभलकर चलना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम सुख की प्राप्ति होगी.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 06 May 2023)
आज आपको वाणी में संयम रखने की सलाह दी जाती है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है. विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे. व्यापार में भागीदारी में विशेष फायदा मिलेगा. किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 01:40 IST








