
नितिन अंतिल/सोनीपत. दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के नामचीन पहलवान कुश्ती फेडरेशन के चीफ बृजभूषण शरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सभी वर्गों का समर्थन पहलवानों को मिल रहा है. आज भी सोनीपत से वकीलों का एक दल दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों को समर्थन देने के लिए रवाना हुआ.वकीलों ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक बेटियों के 164 का बयान दिल्ली पुलिस ने दर्ज नहीं किया हैं जो कि दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रहा है, बेटियों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा जब तक हम भी उनके साथ खड़े हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के नामी पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की झड़प के बाद सभी वर्गों में रोष दिखाई दे रहा है और पहलवानों के बुलावे पर किसान, व्यापारी और अन्य वर्ग लगातार दिल्ली कूच कर रहे हैं.आज सोनीपत से जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों का एक दल दिल्ली के जंतर मंतरपर रवाना हुआ, वकीलों ने दिल्ली रवाना होने से पहले सरकार और बृजभूषण शरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वकीलों ने स्पष्ट किया कि वह देश की बेटियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह उन्हें कानूनी सलाह देते रहेंगे.
बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े वकील
वकील जयसिंह कौशिक , श्रद्धानंद सोलंकी व कमल हुड्डा ने कहा कि दिल्ली पुलिस देश के नामी पहलवानों के साथ गलत कर रही है जब उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत की है तो बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही है. बरसात होने पर जब बेटियों और पहलवानों के लिए चारपाई लाई गई तो उनके साथ बदसलूकी की गई, हम बेटियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं . जब तक बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम भी बेटियों के इस धरने में शामिल रहेंगे. अगर दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द ब्रजभूषण शरण की गिरफ्तारी नहीं करेगी. जब तक पहलवानों का धरना लगातार जारी रहेगा तो हम भी उनके धरने का लगातार समर्थन करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि अगर उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस नहीं करेगी तो दिल्ली पुलिस व बृजभूषण के खिलाफ कोई भी बड़ा आंदोलन शुरू किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 01:21 IST








