
हाइलाइट्स
ससेक्स काउंटी क्लब के कप्तान चेतेश्वर पुजारा इस वक्त 125 रन बनाकर खेल रहे हैं.
चेतेश्वर पुजारा ने यह शतक अपनी टीम में मौजूद स्टीव स्मिथ के सामने जड़ा है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया को 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप का फाइनल खेलना है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बैटर चेतेश्वर पुजारा भले ही इस वक्त आईपीएल का हिस्सा नहीं हों लेकिन इसके बावजूद भी वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में दहशत भरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ससेक्स काउंटी क्लब की कप्तानी कर रहे पुजारा ने बैक टू बैक तीसरा शतक काउंटी चैंपियनशिप में ठोक दिया है. यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज बैटर भी खेल रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टीव स्मिथ की.
स्टीव स्मिथ के लिए यह पहला मौका था जब वो ससेक्स काउंटी क्लब के लिए चेतेश्वर पुजारा के नेतृत्व में खेले. पुजारा और स्मिथ के बीच 61 रन की साझेदारी भी बनी. हालांकि स्मिथ 57 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से खेला जाना है. इस बड़े मैच के दौरान चेतेश्वर पुजारा और स्टीव स्मिथ दोनों ही बेहद अहम खिलाड़ी हैं.
DC नहीं इस IPL टीम का बैटिंग ऑर्डर सबसे ‘बदनाम’, टॉप-10 छोड़िए 30 तक भी नहीं किसी का नाम
पुजारा के स्ट्राइकरेट पर करें जरा गौर
खबर लिखे जानें तो पुजारा 151 गेंदों का सामना करने के बाद 125 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका स्ट्राइकरेट 81 से अधिक का है. अपनी पारी में अबतक पुजारा 19 चौके और एक छक्का भी लगा चुके हैं. अमूमन इस बैटर को धीमी गति से रन बनाने के लिए ट्रोल किया जाता है. वो रन के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा गेंद खेलने के लिए पहले ही बदनाम हैं. इस मैच के दौरान एसा नहीं हुआ. वो तेजी से रन बनाते नजर आए. फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पुजारा दोहरा शतक लंगाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cheteshwar Pujara, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 21:29 IST








