कौशांबी में एक 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर पीड़ित मासूम आम के बाग में खेल रही थी। तभी हैवान बने चचेरे भाइयों ने मासूम को पकड़कर जबरन उसके साथ रेप किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा है। घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। शुक्रवार को परिवार की 6 वर्षीय मासूम बच्ची घर के पास आम की बाग में खेल रही थी। तभी अचानक बच्ची के रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई निखिल पुत्र राम आसरे और ननका पुत्र ज्ञान ने मासूम को पकड़ कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मां बच्ची के पास पहुंची, तो वह खून से लथपथ बाग में पड़ी मिली। पति को सूचना देकर मां पीड़ित बच्ची को लेकर सराय अकिल थाने पहुंची।शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी निखिल को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य आरोपी ननका मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां बच्ची का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर सराय अकिल विनीत सिंह ने बताया की एक मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। बच्ची को डॉक्टरी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मो0 फ़ैज़
मँझनपुर








