WTC Final में केएल राहुल की जगह किसे मिलेगा मौका? 3 धाकड़ खिलाड़ी रेस में, एक नाम तो बिल्कुल चौंकाने वाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले लगातार बुरी खबर आ रही है. जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पहले से चोटिल होने के कारण इस महामुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे और अब 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल केएल राहुल भी चोट के कारण बाहर हो गए. श्रेयस अय्यर रिप्लेसमेंट के तौर पर तो बीसीसीआई ने अनुभव को तरजीह देते हुए अजिंक्य रहाणे को टीम से जोड़ा है. अब केएल राहुल के स्थान पर किसे मौका मिलेगा? ये सवाल सबके मन में है. (KL Rahul instagram)

बीसीसीआई ने WTC Final के लिए जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, उसमें श्रीकर भरत के रूप में एक ही स्पेशलिस्ट विकेटकीपर है. केएल राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते थे और इस बात की ज्यादा उम्मीद थी कि वो 5 नंबर पर बल्लेबाजी के साथ-साथ WTC FINAL में विकेटकीपिंग करेंगे. लेकिन, अब वो आउट हो गए हैं. टीम के पास अब एक ही विकेटकीपर के है. यानी सेलेक्टर्स को केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के रूप में ऐसा खिलाड़ी लाना होगा, जो विकेटकीपिंग भी कर सके. ताकि केएस भरत का बैकअप भी हो. (BCCI) अगर टीम इंडिया को केएल राहुल के विकल्प के तौर पर सिर्फ विकेटकीपर बैटर को चुनना है तो 2 खिलाड़ी ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें मौका दिया जा सकता है. इसमें सबसे पहला नाम ईशान किशन है. ईशान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईपीएल से पहले हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम में चुना गया था. हालांकि, उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया. टीम मैनेजमेंट ने श्रीकर भरत पर ही भरोसा जताया. (Ishan Kishan Instagram) ईशान किशन टी20 में बतौर विकेटकीपर अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. वनडे और टेस्ट में अभी उनकी जगह स्थायी नहीं हो पा रही. अब जबकि ये साफ है कि केएल राहुल WTC Final नहीं खेलेंगे और ऋषभ पंत पहले से ही बाहर हैं. तो टेस्ट टीम में आने का ईशान का दावा मजबूत नजर आ रहा है. वो मिडिल ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं. उनके खेलने का अंदाज ऋषभ पंत जैसा ही है. ऐसे में केएल राहुल की जगह ईशान को मौका मिल सकता है. (BCCI) ईशान आईपीएल 2023 के दूसरे हाफ में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अबतक 9 मैच में 286 रन बनाए हैं. 11 छक्के भी उड़ाए हैं. (AP) विकेटकीपर बैटर के रूप में रिद्धिमान साहा भी एक विकल्प हो सकते हैं. क्योंकि 34 साल के अजिंक्य रहाणे की अनुभव के आधार पर ही वापसी हुई है. ऐसे में 38 साल के साहा का भी कमबैक हो सकता है. उनकी गिनती आज भी देश के बेस्ट विकेटकीपर में होती है. WTC Final बड़ा मुकाबला है. ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता है. वो मध्य क्रम में अच्छी बैटिंग कर सकते हैं. आईपीएल में भी खेल रहे. उन्होंने 2 साल पहले टेस्ट खेला था. (Wriddhiman saha instagram) इससे अलग, अगर केवल बल्लेबाज को चुना जाता है तो फिर सूर्यकुमार यादव की लॉटरी लग सकती है. आईपीएल 2023 में वो पुराने लय में लौट आए हैं और 185 के स्ट्राइक रेट से 267 रन ठोके हैं. 12 छक्के भी मारे हैं. हालांकि, सूर्यकुमार का टेस्ट डेब्यू फीका रहा था. उन्होंने फरवरी में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था और 8 रन बनाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैच में गोल्डन डक हुए थे. लेकिन, वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. (Suryakumar Yadav Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें