NCP चीफ बने रहेंगे शरद पवार, पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद इस्तीफा वापस लिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने अपना इस्‍तीफा वापस लेने की घोषणा की है. उन्‍होंने कहा कि एनसीपी के लाखो कार्यकर्ताओं की मांग थी में अपना इस्तीफा वापस लू. देश भर से कई लोगो के फोन आए. मैने यह फैसला लिया है की मैं अपना अध्यक्ष पद वापस ले रहा हूं. एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने पहले कहा था कि पवार ने पार्टी प्रमुख के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए और समय मांगा है.

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शरद पवार ने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता. आपके प्यार की वजह से मुझसे इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं. मैं NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने का अपना निर्णय वापस लेता हूं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें