एक किलोमीटर चलने के लिए कितने लीटर डीजल पी जाती है ट्रेन? अंदाजा भी नहीं लगा सकते आप, रोज खाली होते हैं तेल के कुएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया के विशालतम ट्रेन नेटवर्कों में शामिल है.
हर दिन भारत में लाखों लोग ट्रेनों में यात्रा करते हैं.
भारत में ट्रेनें बिजली और डीजल से चलती है.

Train Engine Mileage: हम भारतीय कोई भी वाहन खरीदते समय जिस चीज का सबसे ज्‍यादा तव्‍वजो देते हैं, वो है माइलेज (Mileage). कोई स्‍कूटर लाए या कार, हमारा पहला सवाल होता है, ‘कितना माइलेज मिलेगा’. माइलेज से यह पता चलता है कि एक लीटर पेट्रोल-डीजल में वह वाहन कितने किलोमीटर की दूरी तय करेगा. क्या आपने कभी सोचा है कि देश में हर रोज करोड़ों लोगों को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने वाली ट्रेन का इंजन कितना डीजल खाता है? ट्रेन का इंजन भारी-भरकम और लंबी बोगियों को खींचता है. तो जाहिर सी बात है कि यह तेल भी खूब खपत करता है.

अन्‍य वाहनों की तरह ही देश में चलने वाली हर ट्रेन एक समान माइलेज नहीं देती है. ट्रेन का डीजल इंजन कितना माइलेज देगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितने पावर का है और वह कितना बोझ ढो रहा है. ट्रेन किस इलाके में चल रही है और वह कितने स्‍टेशनों पर रुकती है. माइलेज कोचों की संख्‍या पर भी निर्भर करता है. इसके साथ ही अलग-अलग श्रेणी की ट्रेनों के माइलेज में भी फर्क होता है.

ये भी पढ़ें- Railway Knowledge: सभी सीटें बुक होने के बाद भी वेटिंग टिकट क्यों? क्या है ट्रेन में रिजर्वेशन का पूरा फंडा

अलग-अलग है माइलेज
एक 12 डिब्बे वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन 6 लीटर तेल में एक किलोमीटर की दूरी तय करता है. वहीं, 24 डिब्बों वाली सुपरफास्ट ट्रेन का इंजन भी 6 लीटर में 1 किमी का माइलेज देता है. 12 डिब्बों वाली एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें, तो यह 4.5 लीटर में एक किलोमीटर चलती है. ट्रेन के माइलेज में सबसे बड़ा फैक्टर होता है कि किसी ट्रेन में कितने डिब्बे लगे होते हैं. कम डिब्बे होने पर इंजन पर कम लोड पड़ता है तो वह कम ईंधन खाता है.

पैसेंजर ट्रेन क्‍यों देती है कम माइलेज?
पैसेंजर ट्रेन सुपरफास्‍ट और एक्‍सप्रेस ट्रेन की तुलना में ज्‍यादा डीजल फूंकती है. इसका कारण यह है कि यह हर स्‍टेशन पर रुकती है. इसे अन्‍य ट्रेनों को रास्‍ता देने के लिए भी ठहरना पड़ता है. ट्रेन को रोककर चलाने में इंजन पर ज्‍यादा लोड आता है. इसी तरह बार-बार ब्रेक इस्‍तेमाल करने पर भी दबाव बढ़ता है. इससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है. वहीं, एक्‍सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कम स्‍टेशनों पर होता है. वे लगभग एक ही स्‍पीड पर अपनी यात्रा पूरी कर लेती हैं और इसी वजह से ज्‍यादा माइलेज देती हैं.

Tags: Business news in hindi, Indian railway, Indian Railways, Railway, Railway Knowledge, Train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें