
हाइलाइट्स
शास्त्री और युवराज के अलावा भी एक भारतीय ने लगाए हैं छह गेंद पर 6 छक्के
बहुत कम लोगों को पता है नाम
नई दिल्ली. भारत में क्रिकेट के चाहने वालों की संख्या बहुतायत में है. यहां समय-समय पर ऐसे क्रिकेटर आए हैं जिन्होंने अपनी उम्दा प्रदर्शन से इस खेल की साख को और उपर बढ़ाया है. हाल यह है कि मैदान में छह गेंद पर छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड एक दो नहीं बल्कि तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है. हम दो खिलाड़ियों को तो जानते हैं उन्होंने छह गेंद पर छह छक्के लगाए हैं, लेकिन तीसरे खिलाड़ी को अक्सर भूल जाते हैं.
कौन है वह तीसरा खिलाड़ी?
यह तीसरा खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मौजूदा समय के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) हैं. ठाकुर ने भी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह क्रिकेट के मैदान में छह गेंद पर छह छक्के लगाने का कारनामा किया है. ठाकुर के बल्ले से यह करिश्माई छक्के महज 15 साल की उम्र में निकले थे.
यह भी पढ़ें- अपनी सुंदरता से लोगों के दिलों को घायल करती हैं मयंक की पत्नी आशिता, पेशे से हैं वकील
क्रिकेट जगत में लॉर्ड नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने जब यह उपलब्धि हासिल की तब वह कक्षा 10 के क्षात्र थे. उन्होंने स्वामी विवेकानंद स्कूल और आर. राधाकृष्णन स्कूल के बीच साल 2006 में यह कारनामा किया. इस दौरान उन्होंने छह गेंद में लगातार छह छक्के लगाते हुए लोगों को हैरान कर दिया था.
शार्दुल ठाकुर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें शार्दुल ठाकुर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 68 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट के 14 पारियों में 19.54 की औसत से 254, वनडे के 21 पारियों में 19.87 की औसत से 298 और टी20 के छह पारियों में 23.0 की औसत से 69 रन निकले हैं.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टेस्ट की 15 पारियों में 24.44 की औसत से 27, वनडे की 35 पारियों में 31.98 की औसत से 50 और टी20 की 24 पारियों में 23.39 की औसत से 33 सफलता प्राप्त की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ravi shastri, Shardul thakur, Team india, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 17:27 IST








