जन्म के बाद छह माह तक केवल स्तनपान जरुर करार्यें : सुरेश गुप्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पानी नहीं केवल स्तनपान अभियान शुरू
जन्म के बाद छह माह तक केवल स्तनपान जरुर करार्यें : सुरेश गुप्ता

कौशाम्बी : जनपद में बाल विकास विभाग की ओर से “पानी नहीं केवल स्तनपान” अभियान शुरू हो गया है। 30 जून तक चलने वाला यह अभियान जनपद के सभी केन्द्रों पर चलेगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता ने देते हुए बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग के सहयोग से चल रहा है। बच्चे को 6 महीने की उम्र तक सिर्फ स्तनपान कराने और उसके प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं । इसमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को समुदाय में 6 महीने तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराना सुनिश्चित कराना है। स्तनपान बच्चों के लिए अमृत के जैसा होता है। बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए भी जरूरी है। जन्म से एक घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान शुरू करा दिया जाए तो बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे को कुपोषण से बचाया जा सकता है। मां के दूध में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है इसलिए छह माह तक पानी देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्तनपान के विषय में विस्तारपूर्वक बताएं। जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके और शिशु मृत्यु दर को भी रोका जा सके।
डीपीओ ने बताया कि समाज में जागरूकता का आभाव है और समाज में प्रचलित विभिन्न मान्यताओं और मिथकों की वजह से 6 महीने तक बच्चो को स्तनपान नहीं मिल पाता। और शिशु को को घुट्टी, शहद, चीनी का घोल और पानी आदि का सेवन कराकर काम चलाया जाता है। इसके चलते बच्चों में कई तरह के संक्रमण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माताओं को बताएगी कि 6 महीने से कम उम्र के बच्चों को, मां के दूध के साथ-साथ पानी न पिलाए। गर्मियों में शिशुओं के लिए केवल स्तनपान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिससे शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन, जन्म से 6 महीने तक की आयु के बच्चो की माता और अभिभावकों को ‘पानी नहीं केवल स्तनपान’ का परामर्श दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धात्री माताओं को घर भ्रमण के दौरान स्तनपान करने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

मो0 फ़ैज़

मँझनपुर

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें