मंझनपुर कौशाम्बी
जिले में हुई बारिश के बाद मंझनपुर नगर पालिका के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
आज़ाद नगर के स्थानीय लोगों के अनुसार, मंझनपुर चौराहा से ओसा मार्ग पर बना मुख्य नाला पूरी तरह से चोक (बंद) है। नाले की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है, जो ओवरफ्लो होकर सीधे रिहायशी इलाकों और घरों में भर गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और घरों में रखा सामान भी खराब हो रहा है।

आज़ाद नगर के मोहल्लेवासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नाले की सफाई और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द चोक नाले की सफाई कराई जाए और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।






