*बरसात में ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल लाखों खर्च के दावों के बीच गांव की गलियों में भरा पानी

 

 

*कौशाम्बी विकासखंड कड़ा की ग्राम सभा गिरधरपुर गढ़ी में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव की गलियों और रास्तों पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गांवों को विकसित और आधुनिक बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही विकास की जमीनी हकीकत सामने आ जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्तों पर जमा हो जाता है और लंबे समय तक लोगों की परेशानी का कारण बना रहता है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विकास कार्यों पर लगातार धन खर्च किया जा रहा है, तो आखिर जलभराव की समस्या जस की तस क्यों बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है कि यदि नालियों और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होती तो हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी समस्या से जूझना नहीं पड़ता।जलभराव के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत के साथ बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।गांव के विकास को लेकर किए जा रहे दावों के बीच बरसात में सामने आई यह तस्वीर जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल है। अगर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को बारिश के दिनों में मूलभूत सुविधा के लिए जूझना पड़े, तो इसे विकास की कसौटी पर कैसे खरा माना जाए अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More