कौशाम्बी–
थाना कोखराज और थाना मंझनपुर क्षेत्र में चेन छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है।
दिनांक 10 अगस्त 2026 को थाना कोखराज क्षेत्र की रहने वाली स्नेहलता मिश्रा पत्नी सन्त कुमार मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी थी कि जब वह सुबह रसूलपुर तिराहे की तरफ टहलने जा रही थीं, तभी द्विवेदी गेस्ट हाउस बैरहना तिराहा के पास भरवारी की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके गले से पीली धातु की चैन खींच ली। इस संबंध में थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 437/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा टीमों का गठन कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और सर्विलांस की मदद से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रिगश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोखराज पुलिस ने जिल्लापर पुल के नीचे नौदिया की तरफ से आने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया अभियुक्त कच्ची सड़क की तरफ बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करते समय फिसलकर गिर गया और बाइक छोड़कर भागने लगा।
पुलिस टीमों द्वारा पीछा किए जाने पर उसने खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया
घायल अभियुक्त की तलाशी लेने और पूछताछ करने पर 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, छीनी हुई चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अभियुक्त का नाम फैजान पुत्र स्व० कमालुद्दीन, निवासी नई बस्ती, भारतगंज, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज (हाल पता: गुरु कृपा भोजनालय, मुंडेरा, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज)।
घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






