विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने प्रखंड कौशांबी में मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशांबी — विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल की ओर से विकासखंड कौशांबी के नंदलाल गेस्ट हाउस में
अखंड भारत संकल्प दिवस गुरुवार को मनाया गया। इसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुटता की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील ने कहा कि आजादी से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को देश का विभाजन हुआ था। इससे कई हिंदू बेघर हुए हैं देश के विभाजन का डंस आज भी पूरा भारत वर्ष झेल रहा है। कहा कि हमें इतिहास से सबक लेने व सावधान जरूरत है। भारत को अखंड बनने के लिए युवाओं को बढ़ चढ़कर आगे आना होगा और उनकी भूमिका भी अहम होगी। पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा वर्ग को बजरंग दल से जुड़े जिससे संगठन का काम बेहतर तरीके से हो सके। जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि देश फिर विभाजन की राह पर जा रहा है। देश की डेमोग्राफी बदल चुकी है। भारत को अखंड बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है इसके लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाया जाना चाहिए। जिला मंत्री राजेंद्र पाल ने कहा कि भारत अब और विभाजन नहीं सह सकता, भारत अखंड होकर रहेगा। इसी उद्देश्य से अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। कौशांबी प्रखंड अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक मनोज, कार्यक्रम सहसंयोजक अखिलेश चौरसिया, रामचंद्र दास, सुरेश प्रसाद, उपाध्यक्ष राम अभिलाष, प्रिया जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी , जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह, कमलाकांत सत्संग प्रमुख आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें