संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस जाँच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी — सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला का मजरा काजीपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर स्थित महुआ के बाग में एक युवक का संदिग्ध दशा में शव महुवा के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र मोतीलाल 30 वर्ष निवासी थुलगुला का मजरा काजीपर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सैनी निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल बना हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें