नौसेना के ज्ञानेंद्र सिंह को राष्ट्रपति ने मेंशन इन डिस्पैच से किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गनपा गुलामीपुर में जश्न अदम्य साहस के लिए ज्ञानेंद्र सिंह की वर्दी पर सजेगी लोटस लीफ

*कौशाम्बी—- जनपद के सिराथू तहसील अंतर्गत ग्राम गनपा गुलामीपुर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर ERA 3 ने भारतीय नौसेना में अपनी असाधारण वीरता से इतिहास रच दिया है महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्ञानेंद्र को उनकी जांबाजी के लिए प्रतिष्ठित मेंशन इन डिस्पैच सम्मान से सम्मानित किया है यह सम्मान उन चुनिंदा सैनिकों को मिलता है जिनका नाम सैन्य अभियानों के दौरान असाधारण वीरता के लिए आधिकारिक रिपोर्ट में दर्ज किया जाता है इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही अब ज्ञानेंद्र की वर्दी पर वीरता का प्रतीक लोटस लीफ कमल की पत्ती सुशोभित होगी गौरतलब है कि इस वर्ष पूरी भारतीय नौसेना से केवल 15 जवानों को ही यह विशिष्ट गौरव प्राप्त हुआ है

ज्ञानेंद्र के चाचा कमलेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि ज्ञानेंद्र में बचपन से ही देश सेवा का जुनून था उनकी इस सफलता के साथ ही भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार मिलने से गांव में दोहरी खुशी का माहौल है ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें