बी०एल०ओ० 27 फरवरी तक प्राप्त करें दावे/आपत्तियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

उप जिलाधिकारी, मंझनपुर एस.पी. वर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र/मतदाता सहायता केन्द्र पर दिनांक 27.02.2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक 252-मंझनपुर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र में तैनात समस्त बी०एल०ओ० को निर्देशित किया है कि वे अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर आने वाले मतदाताओं के आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम खोजेंगे तथा दावें-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि दावें/आपत्तियां प्राप्त करते समय फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र पर आवेदक के हस्ताक्षर/मोबाइल नम्बर तथा फार्म-7 के साथ आवेदक का नाम व हस्ताक्षर, ईपिक नम्बर, मोबाइल नम्बर तथा फार्म-8 में आवेदक के हस्ताक्षर व मोबाइल नम्बर सहित अनिवार्य रूप से अंकित करने के उपरान्त ही दावे प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें