कौशाम्बी में गौतस्करी नेटवर्क पर पुलिस का करारा प्रहार,मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– जिले में गौतस्करी के खिलाफ अभियान में कोखराज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हुआ और तीन गौतस्कर गिरफ्तार किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज (अमांव, खागा, फतेहपुर)—जो घायल है, अजय चौबे (भभुआ, बिहार) और अजमेरी (ननमयी, कोखराज) शामिल हैं। 3-4 जनवरी को 12 गोवंश बरामद होने से नेटवर्क खुला था, जो बिहार तक फैला था।सूचना पर घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक घायल हुआ। चार फरारों की तलाश जारी है। अभियुक्तों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें