कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक शराब के लती बेटे ने अपनी 80 वर्षीय वृद्ध मां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
Author: Up Head Line
Views: 211









