*कौशांबी– जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान जिलापूर्ति अधिकारी को 03 रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकान रिक्त होने के एक माह के अन्दर नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने ई.के.वाई.सी. में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय, किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम केसारी के निरीक्षण के दौरान पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक कड़ा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।









