निर्माणाधीन जल निगम टंकियों के निर्माण पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू किए जाने को लेकर सकिपा ने सौंपा मांगपत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाए…. अजय सोनी

कौशाम्बी–

बुधवार 24 दिसंबर को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सिराथू ब्लॉक के कई गांवों के पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में जल निगम कार्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया गया और अधिशाषी अभियंता जल निगम जैपाल सिंह को एक मांगपत्र सौंपा गया। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, कटरा मोंगारी, बंबूपुर, जुवरा मानपुर गौरा कैनी गभीरा पूर्व तुलसीपुर फत्तेपुर समेत करीब दर्जन भर गांवो में निर्माणाधीन जल निगम टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि गांव गांव जल निगम टंकियों के अधूरे निर्माण कार्य से पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है जिससे ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। आगे कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में कई बार जिला पंचायत की सदन में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु मांग उठाई गई थी साथ ही जिला प्रशासन कौशांबी एवं विभाग के अधिकारियों को लिखित मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के साथ अजय सोनी ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की है अन्यथा धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर रोहित कुमार, शिवदीप सिंह, गुलाब सिंह, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें