सुशासन सप्ताह के शुभारंभ पर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के साथ की गौ सेवा ।
यूपी के कन्नौज जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद जेल अधीक्षक ने जेल में बंदियों द्वारा फटे पुराने कम्बलों से बंदियों द्वारा बनाए गए काऊ कोट को गायों को पहनाकर की गई गौ सेवा । जेल अधीक्षक ने बताया कि गायों को ठंढ से बचाने के लिए काऊ कोट बनाने की शुरुआत उन्होंने कौशाम्बी जेल से की थी तब उनके इस प्रयास की सराहना माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 27.12.20 के “मन की बात “ प्रोग्राम में की गई है । विगत पाँच वर्षों से निरंतर जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद द्वारा इसी तरह गायों को ठंढ से बचाने के लिए काऊ कोट पहनाकर गौ सेवा की जा रही है है । दिनांक 19.12.25 को मुख्य विकास अधिकारी के साथ आनोगी स्थित गौ शाला में गायों को काऊ कोट पहनाए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी द्वारा जेल अधीक्षक की गौ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे गायों को ठंढ से राहत मिलेगी । काऊ कोट इस तरह बना है रात्रि में यदि गाय खुले में भी पहुँच जाती है तो ओस से उसकी सुरक्षा होगी । गौ शाला में गायों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव भी जलाए जा रहे है ।गायों को काऊ कोट पहनाने में जेल कर्मचारी मोहित सेन , राहुल चौधरी , अध्यापक मनोज कटियार आदि का विशेष सहयोग रहा ।









