पहले विश्वाश जीता फिर चुराया बच्चा, अंबाला अस्पताल से 3 दिन की नवजात बच्ची चोरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबाला. हरियाणा के अंबाला शहर के नागरिक हॉस्पिटल से नवजात शिशु चोरी का मामला सामने आया है. अंबाला शहर नागरिक हॉस्पिटल के प्रसूति विभाग में 14 जून को बिन्दु नामक महिला हेल्थ चेकअप के लिए आई थी. इसी दौरान उसे एक महिला मिली, जिसने कहा कि उसके साथ मदद करने के लिए कोई भी नहीं है. आरोपी महिला बिंदु के साथ घुलमिल गई और एक सहेली की तरह रहने लगी. इस दौरान बिंदु ने लड़की को जन्म दिया और आरोपी महिला ने बिन्दु को कहा कि वो बच्ची को ग्लूकोज लगवाने जा रही है, जिसके बाद महिला बड़े आराम से नवजात शिशु को लेकर फरार हो गई.

घटना की सुचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नवजात शिशु को उसके कब्जे से छुड़वा कर उसकी माँ के सुपुर्द कर दिया है

जानकारी के अनुसार, किडनैपर ने सबसे पहले बच्ची की मां का विश्वास जीता और उसका ख्याल रखा. फिर मासूम बच्ची को ग्लूकोज लगवाने के बहाने चुरा कर ले गई. अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखात हुए कुछ ही घंटे में मासूम बच्ची को दुर्गा नगर से रेस्क्यू किया और आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल, बच्ची को उसके परिजनों को सौंप कर पुलिस आगामी कार्यवाही में जुट गई है. बलदेव नगर थाना एसएचओ राम कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के ऊपर पहले भी बच्चा चोरी करने का मुकदमा दर्ज है. फ़िलहाल, आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी. नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पबनीश ने बताया की उन्हें ये सूचना मिली थी कि गाइनी वार्ड में एक महिला ने बच्ची को कुछ दिन पहले जन्म दिया था, जिसे उसी की सहेली ने किडनैप कर लिया है. डॉक्टर का कहना है कि नागरिक अस्पताल में बच्चों की पूरी सुरक्षा रखी जाती है. लेकिन उनकी आपसी मिलीभगत थी, जिसकी वजह से बच्चे चोरी हो गया. सुरक्षा के इंतजाम पूरे हैं.

मां ने बताया कैसे हुई दोस्ती

3 दिन की मासूम की मां बिंदु ने बताया कि 14 तारीख को जब वो नागरिक अस्पताल आई और कार्ड बनवा रही थी तो उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. जिसने उसे कहा कि आज मैं आपकी मदद कर देती हूं और अगले महीने आप मेरी मदद कर दीजिए. जिसके बाद बिन्दु ने उस पर विश्वास कर लिया और सोमवार देर शाम को महिला उसकी 3 दिन की मासूम को लेकर फरार हो गई.

Tags: Ambala crime news, Haryana crime news, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें