PM Modi US Visit LIVE Update: अमेरिका में एलन मस्क ने की PM मोदी से मुलाकात, योग दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

PM Modi US Visit LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा के तहत न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान पहले दिन सीईओ, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, अर्थशास्त्रियों, कलाकारों, विद्वानों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात की. इसके अलावा पीएम मोदी आज ही संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर में आयोजित योग दिवस समारोह में भी शामिल होंगे. इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन एक निजी डिनर की मेजबानी करेंगे.

बता दें कि पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 24 जून को ही मिस्त्र पहुंचेंगे, जहां वो 25 जून तक दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी का यह पहला राजकीय अमेरिकी दौरा है. बता दें कि मंगलवार की रात 10 बजे के करीब पीएम मोदी का विमान न्यूयॉर्क में लैंड किया था. भारत के लिहाज से कई मामलों में ये दौरा खास साबित होने वाला है. इस दौरान अहम रक्षा डील भी होने वाली है.

पीएम मोदी जैसे ही न्यूयॉर्क में लैंड हुए वैसे ही वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. पीएम ने वहां पहुंचकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. पीएम मोदी के स्वागत में जुटे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनके स्वागत में नृत्य किया और गाना भी गाया.

अधिक पढ़ें …

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More