Biggest Lips: ये है दुनिया के सबसे बड़े होंठ वाली महिला, कर रही प्रेमी की तलाश, बताया कैसे लड़के हैं पसंद!

अक्सर दुनिया में लोग अपने किसी हुनर से कोई रिकॉर्ड बना देते हैं जिसकी वजह से वो फेमस हो जाते हैं. एक महिला भी काफी फेमस है जिसमें उसके हुनर का नहीं, बल्कि उसके होंठों का हाथ है! हम बात कर रहे हैं बुल्गारिया की रहने वाली एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के बारे में जिसके होंठ इतने बड़े हैं कि उसके होंठों को दुनिया के सबसे बड़े होंठ (World’s Biggest Lips) होने का दावा किया जाता है. पर अब वो महिला अपने लिए प्रेमी की तलाश कर रही है. उसने हाल ही में बताया कि उसे कैसे लड़के पसंद आते हैं.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एंड्रिया इवानवो (Andrea Ivanvoa) 25 साल की हैं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. पर अपनी इस पहचान से ज्यादा वो अपने होंठों (Woman with biggest lips) की वजह से फेमस हैं. उन्होंने लाखों रुपये होंठों पर खर्च कर ऐसा साइज हासिल किया है जिसे देखकर आपको लगेगा जैसे उनके होंठ नहीं, बल्कि दो बड़ी बन मुंह पर बंधी हुई है.

woman with biggest lips 1

महिला ने होंठों में इतनी बार फिलर सर्जरी करवाई है कि डॉक्टरों ने भी अब हाथ जोड़ लिए हैं. (फोटो: Instagram/andrea88476)

एंड्रिया खोज रही हैं लड़का
इस लुक के बाद से लड़के उन्हें पसंद नहीं करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी समस्या है. उन्होंने बताया कि अब वो एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तलाश में हैं. उन्होंने कहा कि लड़कों को पसंद करने की उनकी सिर्फ एक शर्त है, वो ये कि लड़के उन्हें उनके होंठ के बावजूद भी अपना लें. उन्होंने कहा कि अगर वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो उनके साथ सड़क पर चलने में शर्मिंदा मेहसूस करता है तो वो उससे ब्रेकअप कर लेंगी. उन्होंने कहा कि तब वो नया पार्टनर खोजेंगी क्योंकि ये एटिट्यूड उन्हें बहुत तकलीफ देगा.

डॉक्टरों ने ज्यादा फिलर करवाने से कर दिया मना
एंड्रिया पहले दर्शन शास्त्र की छात्रा थीं. उन्हें अचानक ही होंठों को बड़ा करने का चस्का लगा था. उन्होंने होंठों में इतने फिलर लगवाए कि डॉक्टरों ने ही कुछ वक्त बाद ज्यादा फिलर इंजेक्ट करने से मना कर दिया था क्योंकि वो उनके लिए जानलेवा हो सकता था. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने कहा था कि अगर वो ज्यादा फिलर डलवाएंगी, तो कुछ ब्लड वेसल ब्लॉक हो जाएंगी.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More