Sports News : राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए सीवान के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, राज्य स्तर पर जीत चुके है गोल्ड मेडल

अंकित कुमार सिंह/सीवान :बिहार का सीवान खिलाड़ियों के उर्वर भूमि साबित हो रहा है. यहां की महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने दमखम और बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत नई बुलंदियों को छू रहे हैं. जिले के कई खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं तो कईयों का खेल कोटा से नौकरी भी लग चुकी है. जिले में खिलाड़ियों के लिए खेल उनके जीवन को संवारने में अहम भूमिका भी निभा रहा है. यही वजह है कि अब पहले की अपेक्षा खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

सीवान के दो पुरुष खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए हुआ है. जो सीवान जिला खेल प्रमियों के लिए गर्व की बात है. यह दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रंजीत कुमार और आदित्य कुमार पाल है. दोनों खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर कई मेडल जीत चुके हैं. हाल ही में दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है. इसी प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है.

इंडियन टीम का अब करेंगे प्रतिनिधित्व
मास्टर सोनू ने बताया कि दोनों होनहार और तेज तर्रार खिलाड़ी है. लंबे समय तक बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई मेडल जीतकर सीवान और बिहार की झोली में डाल चुके हैं. हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि वह सीवान जिले से ताल्लुक रखते हैं. राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में इंडियन टीम का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय स्तर के मैचों में शिरकत कर भारत की झोली में मेडल डालेंगे.

मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं दोनों खिलाड़ी
मास्टर सोनू ने बताया कि दोनों खिलाड़ी मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं.सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी लगन और बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है. कई राज्यों में अपनी खेल प्रतिभा का जाकहर दिखा चुके हैं. उन्होंने बताया दोनों खिलाड़ी के पिता किसान और माता गृहणी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:21 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More