
विशाल भटनागर, मेरठ सर्राफा बाजार से अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है. मेरठ सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल ने बताया की 20 जून यानी मंगलवार को सोने की कीमत स्थिर है. वही चांदी में 100 रुपए की वृद्धि के साथ 75100 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है.
बताते चलें कि अगर आप मंगलवार यानी 20 जून को मेरठ सराफा बाजार से खरीदारी करते हैं. 19 जून सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण आपको रविवार यानी 18 जून की तरह ही 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम के आभूषण के लिए 56,358 रुपए के कीमत से खरीदारी करनी होगी. जबकि 17 जून यानी शनिवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के 56,558 रुपए कीमत थी. इसके पहले 16 जून को इसका भाव 55,916 रुपये था. जबकि 15 जून को 56,375 रुपए था.
यह है अन्य कैरेट के भाव
वहीं दूसरी ओर अन्य कैरेट की भी बात की जाए तो 18 जून यानी रविवार की तर्ज पर ही आपको 18 कैरेट के लिए मंगलवार को 46,075 रुपए प्रति 10 ग्राम कीमत चुकानी पड़ेगी. जबकि 17 जून को 46,275 रुपए से खरीदारी हुई है. उससे पहले 16 जून को 45,750 रुपए कीमत थी. इसी तरह 14 कैरेट का 35,791 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
चांदी से होगी जेब ढीली
वहीं दूसरी और चांदी की बात की जाए तो मंगलवार यानी 20 जून को 100 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद चांदी की कीमत 75100 रुपए प्रति किलो पहुंच गई. 19 जून यानी सोमवार को सराफा बाजार बंद था. जबकि 18 जून रविवार को 200 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी के साथ चांदी 75000 प्रति किलो पहुंच गई है.
इससे पहले शनिवार 17 जून को चांदी के रेट 74800 रुपए प्रति किलो था. वही 16 जून को इसकी कीमत में 1200 रुपए की कमी के साथ 73400 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदारी हुई थी.
.
Tags: 24 carat gold price, Gold Price Today, Meerut news, Silver Price Today, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:35 IST






