Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, सीएम भूपेंद्र पटेल ने लगाई ‘झाड़ू’, अमित शाह ने की ‘मंगल आरती’


अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने पहली बार रथयात्रा में पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए 3डी मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है और किसी भी अवैध ड्रोन को आने से रोकने के लिए ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकी का भी उपयोग किया जा रहा है.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोने की झाड़ू से रथ का मार्ग साफ करने की प्रतीकात्मक रस्म के रूप में ‘पाहिंद विधि’ में भाग लिया. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के रथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथयात्रा के लिए निकले.

रथयात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह मंदिर में ‘मंगल आरती’ की. एएनआई के अनुसार अमित शाह अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हुए हैं. उन्होंने जमालपुर इलाके में ‘रथ यात्रा’ से पहले जगन्नाथ मंदिर की ‘मंगल आरती’ में हिस्सा लिया. गृह मंत्री अमित शाह आज कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. अहमदाबाद में मनाई जाने वाली ‘रथ यात्रा’ उत्सव को पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में, रथयात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में लिया हिस्सा

 रथयात्रा में तीन रथों के साथ करीब 15 सजे-धजे हाथी चल रहे हैं. इनके अलावा 100 ट्रकों में झांकियां और गायक मंडलियां साथ में हैं. हिंदू पचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय (आषाढ़ी बीज) के दिन रथयात्रा निकाली जाती है.

Tags: Ahmedabad News, Chief Minister Bhupendra Patel, Home Minister Amit Shah, Jagannath Rath Yatra

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More